Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

लोहरदगा में इंटर स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन

लोहरदगा, 19 अगस्त । जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में इंटर स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट एमएलए महिला कॉलेज में शुरू हुआ। मुख्य अतिथि डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक आर रामकुमार ने सभी बैडमिंटन खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। साथ ही बैडमिंटन खेलकर और टॉस कर मैच का उद्घाटन किया।

उद्घाटन मैच धोनी महली और आशुतोष देवघरिया के बीच खेला गया, जिसमें आशुतोष देवघरिया ने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया। उपायुक्त ने कहा कि जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे और जिले का नाम रोशन करेंगे। हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि एसोसिएशन ने स्कूली बच्चों की प्रतिभा निखारने का कार्य किया है जो प्रशंसनीय है। सभी बधाई के पात्र हैं।

इस अवसर पर अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर प्रसाद, भारतीय स्टेट बैंक लोहरदगा शाखा के मुख्य शाखा प्रबंधक अविनाश कुमार ने भी विचार रखे। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंटकर किया गया। विषय प्रवेश जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ गणेश प्रसाद ने किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यकारिणी सदस्य अरुण राम ने किया।

इस अवसर पर बडी संख्या में लोग मौजूद थे।

error: Content is protected !!