Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

विफल है केंद्र सरकार की ‘उड़ान योजना’ : खड़गे

नई दिल्ली, 19 अगस्त । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया है कि केन्द्र सरकार की ”उड़ान” योजना पूरी तरह विफल रही है।

खड़गे ने शनिवार को देश के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की ऑडिट रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि सस्ते किराए में हवाई यात्रा करवाने का दावा करने वाली केन्द्र सरकार की ”उड़ान योजना” विफल रही है।

मोदी सरकार का हवाई चप्पल पहन, हवाई सफ़र करने का वादा उनके हर वादे की तरह हवा-हवाई ही रहा है। उन्होंने कहा कि सीएजी की रिपोर्ट बताती है कि योजना के तहत 93 फीसदी रूट्स पर फ्लाइट का संचालन ही नहीं किया गया।

खड़गे ने कहा कि इस योजना के तहत हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जानी थी। वह भी संभव नहीं हो पाई है। इस योजना के नाम पर लोगों के साथ सरकार ने छल किया है। सिर्फ सपने दिखाए हैं। अगले चुनाव में देश की जनता इस सरकार को माफ नहीं करेगी।

error: Content is protected !!