Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

विदेश यात्रा से लौटे मुख्यमंत्री का अहमदाबाद हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत

-मुख्यमंत्री की 26 नवंबर से 02 दिसंबर तक टोक्यो, कोबे, सिंगापुर की 7 दिवसीय यात्रा संपन्न

अहमदाबाद, 02 दिसंबर  । मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल जापान व सिंगापुर की सात दिवसीय यात्रा संपन्न कर शनिवार को गुजरात लौट आया। अहमदाबाद हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री तथा प्रतिनिधिमंडल का भावपूर्ण स्वागत किया गया।

अहमदाबाद हवाई अड्डे पर प्रोटोकॉल मंत्री जगदीश विश्वकर्मा, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव के. कैलाशनाथन, मुख्यमंत्री की सचिव अवंतिका सिंह, अहमदाबाद शहर पुलिस आयुक्त जी.एस. मलिक, प्रोटोकॉल अधिकारी ज्वलंत त्रिवेदी, अहमदाबाद जिला कलेक्टर प्रवीणा डी.के. आदि महानुभावों ने मुख्यमंत्री सहित उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का स्वागत करते हुए भावपूर्ण स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि जापान वर्ष 2009 से वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में पार्टनर कंट्री रहा है। इसलिए समिट के आगामी 10वें एडिशन में भी जापान का सहयोग व्यापक पटल विस्तृत करने के उद्देश्य से 26 नवंबर से 02 दिसंबर तक टोक्यो, कोबे, सिंगापुर की यह सात दिवसीय यात्रा आयोजित की गई थी।

error: Content is protected !!