Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

दुमका में हाइवा को ओवरटेक करने के प्रयास में तीन बाइक आपस में भिड़ीं, दो की मौत, पांच की हालत गंभीर

दुमका, 02 दिसंबर  । हाइवा को ओवरटेक करने के प्रयास में तीन बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हैं। दुर्घटना जिले के रामगढ थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ-गुहियाजोरी मुख्य पथ पर ठाड़ीहाट मोड़ के समीप हुई।

मृतक बाइक सवारों की पहचान थाना क्षेत्र के कड़बिंधा गांव निवासी राजेन्द्र गिरी (35) एवं साहिबगंज जिले के बोरियो निवासी करण सिंह (30) के रूप में हुई है। घायलों में थाना क्षेत्र के कड़बिंधा निवासी ब्रजेश गिरी, ढोलपाथर निवासी किशन राय, सीएचसी, रामगढ में पदस्थापित बिहार के बेगूसराय निवासी चिकित्सक अभिषेक राय एवं जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरुआ निवासी प्रदीप कुमार मंडल हैं। एक घायल की पहचान नहीं हो सकी है।

थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने बताया कि तीन बाइक पर कुल सात लोग सवार थे। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद फुलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही जांच-पड़ताल भी शुरू कर दी गई है।

error: Content is protected !!