Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

आज चार राज्यों में कुछ देर में शुरू होगी मतगणना

नई दिल्ली, 03 दिसंबर  । देश के चार राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में आज (रविवार) सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी। इसके फौरन बाद इन चारों राज्यों के विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान आने शुरू हो जाएंगे। दोपहर एक बजे तक काफी हद तक तस्वीर साफ हो जाने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में पहले चरण के लिए 20 सीटों पर 7 नवंबर, दूसरे चरण के लिए 70 सीटों पर 17 नवंबर, मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों के लिए 17 नवंबर, राजस्थान में 200 सीटों के लिए 25 नवंबर और तेलंगाना में 119 सीटों के लिए 30 नवंबर को मतदान हुआ था।

इन चार राज्यों में से मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वर्ष 2003 से सत्ता में है। 2018 में कांग्रेस सरकार बनाने के बावजूद सत्ता बरकरार नहीं रख पाई। भाजपा फिर सत्ता में आई और शिवराज सिंह चौहान चौथी बार मुख्यमंत्री बने।

राजस्थान में 1998 से कांग्रेस और भाजपा बारी- बारी से सत्ता में आ रही है। इस बार कांग्रेस पुरानी पेंशन और अपनी गारंटी के दम पर सत्ता परिवर्तन का रिवाज बदलने का दावा कर रही है। मगर भाजपा को राज बदलने की उम्मीद है। एग्जिट पोल में दावा किया गया है कि तेलंगाना में इस बार भारत राष्ट्र समिति से ज्यादा जनता का भरोसा कांग्रेस ने जीता है। छत्तीसगढ़ में इस बार कांग्रेस सत्ता बचाए रहने के लिए बेचैन है।

error: Content is protected !!