Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

अनुराग वर्मा ने पंजाब के 42वें मुख्य सचिव के तौर पर पद संभाला

अनुराग वर्मा ने पंजाब के 42वें मुख्य सचिव के तौर पर पद संभाला

चंडीगढ़, 1 जुलाई  । वर्ष 1993 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग वर्मा ने शनिवार को पंजाब के 42वें मुख्य सचिव के तौर पर कार्यभार संभाला। उन्होंने आज नया पद पंजाब सिविल सचिवालय में मुख्य सचिव के तौर पर सेवानिवृत्त हुए विजय कुमार जंजुआ और सीनियर सिविल अधिकारियों की उपस्थिति में कामकाज संभाला।

पटियाला में अध्यापक परिवार में पैदा हुए वर्मा के पास मुख्य सचिव के मौजूदा पद के अलावा प्रमुख सचिव परसोनल और विजिलेंस का अतिरिक्त चार्ज भी रहेगा। आज उनके पद संभालने के अवसर पर उपस्थित सीनियर अधिकारियों में डीके तिवाड़ी, कुमार राहुल, मालविंदर सिंह जग्गी, विपुल उज्जवल, रामवीर, सोनाली गिरि, ईशा कालिया, गोरी पराशर जोशी, पुनीत गोयल, भुपिन्दर सिंह, नीरू कतियाल गुप्ता और सुखजीत पाल सिंह भी शामिल थे।

नए मुख्य सचिव के तौर पर पद संभालने के बाद बातचीत में अनुराग वर्मा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में स्वास्थ्य, शिक्षा और राज्य के सर्वपक्षीय विकास पर ध्यान केंद्रित करने के अलावा राज्य के लोगों को साफ़, प्रभावशाली, जवाबदेही और पारदर्शी प्रशासकीय सेवाएं मुहैया करवाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि नई ज़िम्मेदारी को वह लगन, मेहनत, दृढ़ता के साथ निभाते हुए राज्य सरकार की तरफ से शुरू की लोक कल्याण की योजनाओं को निचले स्तर पर लागू करने पर ज़ोर देंगे।

गौरतलब है कि वर्मा का पैतृक गांव पटियाला जिले में चलैला है। थापर कालेज पटियाला से इलेक्ट्रॉनिकस और कम्युनिकेशन की इंजीनियरिंग की डिग्री के गोल्ड मैडलिस्ट वर्मा ने 1993 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में देश भर में सातवां स्थान प्राप्त किया था। मुख्यालय में अलग- अलग सेवाएं निभाने से पहले फील्ड पोस्टिंग के दौरान वर्मा ने बठिंडा, लुधियाना और जालंधर जैसे अहम जिलों के डिप्टी कमिश्नर के तौर पर बढ़िया और कुशल भरपूर सेवाएं निभाईं।

error: Content is protected !!