Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

चर्चित फिल्म ”जी ले जरा” से बाहर हुईं प्रियंका चोपड़ा

चर्चित फिल्म ”जी ले जरा” से बाहर हुईं प्रियंका चोपड़ा

फिल्म ”जी ले जरा” पिछले कई महीनों से चर्चा में है। निर्देशक फरहान अख्तर ने घोषणा की कि अभिनेत्री कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा पहली बार फिल्म में एक साथ नजर आएंगी। कैटरीना, आलिया और प्रियंका को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित थे लेकिन अब एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को फिल्म के लिए डेट मिलनी मुश्किल हो गई है। ऐसे में मेकर्स ने ”जी ले जरा” के लिए प्रियंका की जगह नई एक्ट्रेस की तलाश शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा ने ”जी ले जरा” के लिए मना कर दिया है और इसके पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं हुई है। हालांकि, कहा जा रहा है कि लगातार हो रही देरी के कारण एक्ट्रेस ने इससे इनकार कर दिया है। प्रियंका चोपड़ा के फिल्म ठुकराने के बाद मेकर्स नई हीरोइन की तलाश में हैं। फिल्म में प्रियंका की जगह एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा या कियारा आडवाणी यह किरदार निभा सकती हैं। इसलिए, सोशल मीडिया पर कुछ नेटिज़न्स ने निर्देशक फरहान अख्तर से दीपिका पादुकोण को फिल्म में लेने का अनुरोध किया है।

फिल्म ”जी ले जरा” की चर्चा 2021 से ही हो रही थी। प्रियंका ने इस फिल्म का आइडिया डायरेक्टर फरहान अख्तर को सुझाया था। अब एक्ट्रेस ने खुद ही इस प्रोजेक्ट से किनारा कर लिया है। 2021 में घोषित इस फिल्म की शूटिंग अभी शुरू होनी बाकी है। तीनों अभिनेत्रियों के लिए एक साथ डेट निकालना मुश्किल है, क्योंकि तीनों ही फिलहाल अपने-अपने शेड्यूल में व्यस्त हैं। प्रियंका हॉलीवुड में अपनी अगली फिल्म में व्यस्त हैं और कैटरीना और आलिया के पास भी बॉलीवुड में कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं।

प्रियंका की जगह फिल्म में कौन एंट्री करेगा, इस बारे में मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस बीच, आलिया भट्ट की ”रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है और कैटरीना कैफ जल्द ही ”टाइगर 3” में अभिनेता सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

error: Content is protected !!