Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

छत्तीसगढ़ के तकनीकी एवं फॉर्मेसी संस्थानों में प्रवेश के लिए पंजीयन 11 अगस्त से

रायपुर , 10 अगस्त । शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए तकनीकी एवं फार्मेसी संस्थानों में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से होगी।

संचालनालय तकनीकी शिक्षा के अनुसार बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी के साथ इंजीनियरिंग, आर्किटेक्ट, कास्ट्यूम डिजाइन एवं ड्रेस मेकिंग, इंटीरियर डेकोरेशन, मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट और होटल मैनेजमेंट एवं केटरिंग टेक्नालॉजी में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए पहले चरण के लिए पंजीयन 11 अगस्त से 15 अगस्त तक होगा। सीटों का आबंटन 17 अगस्त को, एवं प्रवेश प्रक्रिया 18 अगस्त से 21 अगस्त तक चलेगी। इसी तरह द्वितीय चरण के लिए पंजीयन 22 से 26 अगस्त तक, सीटों का आबंटन 29 अगस्त को एवं प्रवेश प्रक्रिया 31 अगस्त से 04 सितंबर तक चलेगी। संस्था स्तर पर पंजीयन 09 सितंबर से 11 सितंबर तक होगी। प्रावीण्य सूची 13 सितंबर को जारी होगी एवं प्रवेश प्रक्रिया 14 से 15 सितंबर तक चलेगी।

इसी तरह मास्टर ऑफ फार्मेसी, मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन, मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी और बैचलर ऑफ फार्मेसी एवं डिप्लोमा फार्मेसी के लिए प्रथम चरण में पंजीयन 14 अगस्त से 18 अगस्त तक, सीटों का आंबटन 21 अगस्त को एवं प्रवेश प्रक्रिया 22 अगस्त से 25 अगस्त तक चलेगी। द्वितीय चरण के लिए पंजीयन 26 अगस्त से 30 अगस्त तक, सीटों का आबंटन 01 सितंबर को एवं प्रवेश प्रक्रिया 02 सितंबर से 05 सितंबर तक चलेगी। संस्था स्तर पर पंजीयन 09 सितंबर से 11 सितंबर तक होगा। प्रावीण्य सूची सूची 13 सितंबर को जारी होगी। प्रवेश प्रक्रिया 14 सितंबर से 15 सितंबर तक चलेगी।

बैचलर ऑफ फॉर्मेसी, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी एवं डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए लेटरल माध्यम से प्रवेश के लिए पहले चरण में पंजीयन 17 अगस्त से 21 अगस्त तक, सीटों का आबंटन 23 अगस्त एवं प्रवेश प्रक्रिया 24 अगस्त से 27 अगस्त तक चलेगी। द्वितीय चरण के लिए पंजीयन 28 अगस्त से 31 अगस्त तक, सीटों का आबंटन 02 सितंबर को एवं प्रवेश प्रक्रिया 04 सितंबर से 07 सितंबर तक चलेगी। संस्था स्तर पर पंजीयन 09 सितंबर से 11 सितंबर तक, प्रावीण्य सूची 13 सितंबर को एवं प्रवेश प्रक्रिया 14 सितंबर से 15 सितंबर तक चलेगी।

error: Content is protected !!