Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

सड़क हादसे में भाजपा नेता के पुत्र की मौत

रांची, 10 अगस्त । तमाड़ थाना क्षेत्र में तमाड़ विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी रही रीता मुंडा के पुत्र रोशन मुंडा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है। थाना क्षेत्र के तमाड़-खूंटी पथ पर मोंटू साहू सीमेंट दुकान और विष्णु मंदिर के समीप स्कूटी से तमाड़ की ओर जा रहे (22) रोशन मुंडा की मौत हो गयी है।

जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल की आपस में भिड़ंत हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। टक्कर में पिकअप वाहन के सामने मोटरसाइकिल फंस गयी है। मोटरसाइकिल में सवार रोशन मुंडा (23) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है ओर पीछे सुकेश पातर (29) गंभीर रूप सें घायल हो गया है। घायल क़ो प्रशासन द्वारा तत्काल तमाड़ हॉस्पिटल भेजा गया। घायल क़ो सिर और पैर में गंभीर चोटें आयी है। दोनों तमाड़ के निवासी बताये जाते हैं। तमाड़ के सामुदायिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत गंभीर देख उसे बेहतर ईलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है।

error: Content is protected !!