Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

ज्ञानवापी में लगातार सातवें दिन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण टीम का वैज्ञानिक सर्वे

वाराणसी, 10 अगस्त । ज्ञानवापी परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम गुरुवार को निर्धारित समय पर सुबह आठ बजे पहुंच गई। लगातार सातवें दिन टीम ने पूरे ज्ञानवापी परिसर में सर्वे कार्य शुरू कर दिया है। सर्वे में परिसर के हर हिस्से की फोटो और वीडियोग्राफी कराने के साथ थ्री डी मैपिंग हो रही है। थ्रीडी इमेज तैयार करने के लिए टीम ने परिसर में कई जगहों पर डिफरेंशियल ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (डीजीपीएस) स्थापित किया है।

इसके पहले छठे दिन माना जा रहा है कि टीम ने तहखानों की दीवारों और सतह की थ्री डी मैपिंग कराई। इसके साथ पश्चिमी दीवार और तहखानों के पास पड़े मलबे को भी रिकार्ड में दर्ज किया। सर्वे टीम ने ज्ञानवापी के पूरब दिशा में मौजूद दो ऊंची मीनारों और उसमें बनी सीढ़ी को देखने के साथ इसमें इस्तेमाल पत्थरों की जांच की। पत्थरों पर उभरी आकृतियों की वीडियोग्राफी की।

सर्वे टीम में शामिल 42 विशेषज्ञों की टीम चार दलों में बंट कर पहले चिह्नित स्थानों की जांच शुरू की। 10 सदस्यों का एक दल दक्षिणी तहखाने में मौजूद व्यास जी के कमरे में दाखिल हुआ। 10 सदस्य दल उत्तरी तहखाने में दाखिल हुआ। खास बात यह है कि ज्ञानवापी परिसर में ग्राउंड पेनेट्रेटिक रडार (जीपीआर) सर्वे के लिए आईआईटी कानपुर की टीम भी आने वाली है।

उधर, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने ज्ञानवापी शृंगारगौरी केस के वादी व प्रतिवादी को सख्त हिदायत दी है कि ज्ञानवापी परिसर के एएसआई सर्वे के संबंध में किसी तरह की बयानबाजी न की जाए। प्रशासन ने दोनों पक्षों को हिदायत दी है कि सर्वे के दौरान वे एएसआई टीम से दूरी बनाकर रखेंगे। इसका असर दिखा और सर्वे टीम के साथ आए वादी पक्ष के अधिवक्ता मौन दिखे। ज्ञानवापी सर्वे को देखते हुए अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. एस चन्नप्पा व अन्य अफसर क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग पर खासा जोर दे रहे है।

error: Content is protected !!