Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

कार सवार युवकों ने यमुनानगर में की फायरिंग,एक मजदूर घायल

कार सवार युवकों ने यमुनानगर में की फायरिंग,एक मजदूर घायल

यमुनानगर, 28 जून । थाना बिलासपुर के अंतर्गत लेदी रोड पर गांव मलिकपुर बांगर में मंगलवार शाम को आल्टो कार सवार युवकों ने स्विफ्ट कार सवारों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान ढाबे पर चाय पी रहे एक नेपाली नौकर को गाेली लग गई। जब पुलिस ने आल्टो कार सवारों का पीछा किया तो भागने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें फायरिंग करने वाला भी फंस गया।

गांव चोली निवासी मनप्रीत अपने दोस्तों के साथ बिलासपुर जा रहा था। जब वह मलिकपुर बांगर के पास पहुंचा,तभी पीछे से आल्टो सवार आए और उन्हें ओवरटेक कर फायरिंग शुरू कर दी। वह बचकर भागने लगा और कार की स्पीड बढ़ा ली। आरोपियों ने उसका पीछा किया और फायरिंग करते रहे। इस दौरान नेपाली नौकर गांधी रावत को गोली लग गई।

लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो वह दहशत में आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को पीछा करते देख आल्टो कार चौराही मोड से लिंक रोड पर चढ़ते हुए पेड़ से टकराकर पलट गई। ग्रामीणों व पुलिस ने घेराबंदी की लेकिन तीन युवक भाग निकले। जबकि एक युवक कार में फंस गया। जिसे ग्रामीणों ने बाहर निकाला और पुलिस के हवाले कर दिया।

बिलासपुर पुलिस थाने के प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि फायरिंग करने वाले नितेश, शुभम वर्मा, सिमरप्रीत को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उनका साथ कंवरपाल फरार हो गया है। इस सभी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!