Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मुजफ्फरनगर में बुलडोजर का इस्तेमाल करें योगीजी : डॉ एसटी हसन

मुरादाबाद, 26 अगस्त । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक टीचर द्वारा मुसलमान बच्चे की पिटाई करने के मामले में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलडोजर का इस्तेमाल जल्द से जल्द करना चाहिए, ताकि ऐसे लोगों को एक सबक मिले। यह बात सपा संसदीय दल के नेता व मुरादाबाद लोकसभा से सांसद डॉ एसटी हसन ने निजी चैनलों को शनिवार को दिए इंटरव्यू में कही।

मुजफ्फरनगर में टीचर द्वारा विशेष समुदाय के छात्र को पिटवाने के मामले में सपा सांसद डॉ एसटी हसन ने कहा कि मुजफ्फरनगर में बहुत ही अफसोजनक वाक्या हुआ है। आज के दौर में इंसानियत तार-तार हो रही है। पहले मणिपुर का वीडियो सामने आया, अब यह मुजफ्फरनगर का वीडियो सामने आ गया। आखिर देश में यह हो क्या रहा है।

सपा सांसद ने कहा कि बीजेपी ने जो नफरतों के बीज बोए हैं उसकी फसल आ रही है। यह पार्टी मजहबों का सहारा लेकर अपनी राजनीति को आगे बढ़ा रही है। यह देश के लिए खतरनाक है। स्कूल जो शिक्षा का मंदिर होता है जहां से बच्चों को शुरुआती तौर पर जीवन की ट्रेनिंग मिलती हैं। ऐसे में जब यह बच्चे यहां से बाहर निकलेंगे तो क्या करेंगे। मुसलमान नाम कहकर बच्चों को पीटा जा रहा है। उस बच्चे का क्या हश्र होगा जिसके साथी बच्चे उसे मार रहे हैं, लड़कियां उसे पीट रही हैं।

डॉ हसन ने आगे कहा कि उस बच्चे का यह कसूर था कि वह मुसलमान का बच्चा था। उसने पांच का पहाड़ा नहीं सुनाया तो क्या उसे ऐसी सजा मिलनी चाहिए। आखिर देश को संदेश क्या मिल रहा है। मैं तो योगी जी से कहना चाहूंगा कि यहां बुल्डोजर का इस्तेमाल जल्द से जल्द होना चाहिए। इन लोगों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए ताकि ऐसे लोगों को एक सबक मिले। हमने देखा हैं कि नहूं के अंदर वहां के मुसलमान की हिफाजत हिंदू भाइयों ने की लेकिन अगर यह ताना-बाना टूट गया तो और नफरत इस हद तक पहुंच गई तो देश गृह युद्ध के मुहाने पर खड़ा होगा।

error: Content is protected !!