Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

बीएसएफ ने सीमावर्ती क्षेत्र से बरामद किया पाकिस्तानी ड्रोन |

बीएसएफ ने सीमावर्ती क्षेत्र से बरामद किया पाकिस्तानी ड्रोन

चंडीगढ़, 21 जुलाई । बीएसएफ के जवानों ने भारत-पाक सीमावर्ती क्षेत्र में पाकिस्तान की घुसपैठ को विफल करते हुए एक ड्रोन को कब्जे में लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। बीएसएफ तथा पंजाब पुलिस ने मिलकर कई घंटे तक सर्च आपरेशन भी चलाया।

बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार यह ड्रोन पंजाब के तरनतारन के सीमावर्ती गांव मस्तगढ़ से बरामद किया गया है। सतर्कता के लिए बीएसएफ और पंजाब पुलिस की तरफ से तरनतारन के सरहदी गांवों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। इसी दौरान मस्तगढ़ के खेतों में ड्रोन गिरा मिला। उसके बाद ड्रोन को जब्त करके फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। यह एक डीजेआई मेट्रिस ड्रोन था, जिसे पाकिस्तानी तस्कर हेरोइन व हथियारों तस्करी में प्रयोग करते हैं।

error: Content is protected !!