Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत पर घिरा महिला आयोग, आयोग ने राज्य सरकार पर फोड़ा ठीकरा |

मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत पर घिरा महिला आयोग, आयोग ने राज्य सरकार पर फोड़ा ठीकरा

नई दिल्ली, 21 जुलाई । मणिपुर के वायरल वीडियो से एक महीने पहले राष्ट्रीय महिला आयोग को भेजी गई शिकायत पर ढिलाई बरते जाने पर अब आयोग पर भी सवाल उठने लगे हैं। शुक्रवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि मणिपुर में हुई हिंसा एवं महिलाओं के खिलाफ हुए अपराधों से संबंधित कई शिकायतें मिलीं, जिस पर आयोग ने मणिपुर के सचिव को दो बार पत्र लिखा है। इन शिकायतों पर राज्य सरकार को कार्रवाई करनी थी। आयोग संबंधित अधिकारियों के संपर्क में रहा है।

रेखा शर्मा ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आयोग ने दो बार राज्य सरकार को पत्र लिखा है। इसके साथ वायरल वीडियो के संबंध में आयोग ने मणिपुर के पुलिस महानिदेशक और सचिव को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में हिंसा के बीच महिलाओं के खिलाफ अपराध पर देश के बाहर और देश के अंदर से कई शिकायतें आई थीं। शिकायतों पर एक्शन लेते हुए मणिपुर के सचिव को पत्र लिखा गया। शिकायतों पर राज्य सरकार को कदम उठाना चाहिए।

error: Content is protected !!