Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मप्र: सतना में नाबालिग के साथ हैवानियत, सामूहिक दुष्कर्म कर प्राइवेट पार्ट में डाली लकड़ी

सतना, 28 जुलाई । मध्य प्रदेश के सतना जिले में नाबालिग के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर स्थित एक गांव में दो लोगों ने नाबालिग किशोरी को पहाड़ी पर ले जाकर पहले उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर दरिंदों ने उसके प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी।

मामले का खुलासा शुक्रवार सुबह उस समय हुआ, जब खून से लथपथ हालत में नाबालिग अपने घर पहुंची। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित किशोरी के बयान के आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

सतना के पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर शारदा प्रबंध कमेटी के दो कर्मचारियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। मामला गंभीर है। जल्द आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

error: Content is protected !!