Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

यूटीटी सीजन 4: पहले सेमीफाइनल में दबंग दिल्ली का सामना गोवा चैलेंजर्स से

पुणे, 28 जुलाई । अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) सीजन 4 यहां शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में नॉकआउट चरण में पहुंच गया है। दबंग दिल्ली टीटीसी की टीम पहले सेमीफाइनल में गोवा चैलेंजर्स का सामना करेगी। दिल्ली की टीम सीजन 3 के भी फाइनल में पहुंची गई थी और वह सीजन 4 में भी अपने उल्लेखनीय प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी।

दिल्ली फ्रेंचाइजी ने गुरुवार को अपने आखिरी मुकाबले में गत चैंपियन चेन्नई लायंस को हराकर 42 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया और लीग के अंतिम चार में प्रवेश किया। साथियान ज्ञानसेकरन ने पिछले मुकाबले में भारत के महान खिलाड़ी अचंता शरथ कमल को हराया था और वह आगामी सेमीफाइनल में भी अपने प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे।

साथियान ने कहा, “हमने आखिरी मुकाबला जीता, जो वास्तव में महत्वपूर्ण था और इसने सभी को हमारी गुणवत्ता दिखाई। अब हम अगले मुकाबले में अच्छा खेलने की कोशिश करेंगे और उम्मीद है कि फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए एक और जीत दर्ज करेंगे।”

श्रीजा अकुला, अयहिका मुखर्जी, बारबोरा बालाज़ोवा और जॉन पर्सन भी गोवा चैलेंजर्स के लिए अपना शानदार फॉर्म जारी रखने के लिए उत्सुक होंगे।

दूसरी ओर, बेंगलुरु स्मैशर्स के खिलाफ अपने आखिरी मुकाबले में हार का सामना करने के बाद गोवा चैलेंजर्स कुछ शानदार प्रदर्शन के साथ वापसी करना चाहेगी। सीज़न 4 की शुरुआत में अपने बेहतर प्रदर्शन के कारण हार के बावजूद उन्होंने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

उनका भरोसा भारत के सर्वोच्च रैंकिंग वाले पुरुष एकल पैडलर हरमीत देसाई पर होगा, जो लीग में शानदार फॉर्म में हैं। टी रीथ रिश्या और अल्वारो रोबल्स भी अंतिम चार में प्रभाव छोड़ने की कोशिश करेंगे।

रीथ ने कहा, “हमने सीजन 4 में दबंग दिल्ली टीटीसी और यू मुंबा टीटी जैसी मजबूत टीमों को हराया है, जिससे निश्चित रूप से हमें काफी आत्मविश्वास मिला है कि हम लीग में किसी भी फ्रेंचाइजी को हरा सकते हैं। हमारे आगामी मुकाबले से पहले सभी खिलाड़ी आश्वस्त हैं।”

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

दबंग दिल्ली टीटीसी: साथियान ज्ञानसेकरन, श्रीजा अकुला, बारबोरा बालाज़ोवा, अयहिका मुखर्जी, अनिर्बान घोष और जॉन पर्सन।

कोच: स्लोबोदान ग्रुजिक, ए. मुरलीधर राव।

गोवा चैलेंजर्स: सुथासिनी सॉवेटाबुत, हरमीत देसाई, अल्वारो रोबल्स, टी रीथ रिशिया, कृतत्विका सिन्हा रॉय और एंथोनी अमलराज

कोच: ऐलेना टिमिना, पराग अग्रवाल।

error: Content is protected !!