Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मशहूर एक्टर को मुख्यमंत्री कहने पर ट्रोल हुईं उर्वशी रौतेला

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर वह अपनी पोस्ट को लेकर ट्रोल हो जाती हैं। अब उनके एक हालिया ट्वीट को लेकर नेटिजन्स उनसे नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। उनका ट्वीट वायरल हो गया है।

उर्वशी ने अभिनेता पवन कल्याण को आंध्र प्रदेश का मुख्यमंत्री बता दिया। दोनों फिल्म ‘ब्रो’ में स्क्रीन शेयर कर रहे हैं जो आज 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उर्वशी की इस गलती की वजह से इंटरनेट पर नेटिजेंस उनका मजाक उड़ा रहे हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी हैं।

एक नेटिजन ने कहा, “ट्वीट करते समय सावधान रहें, नशे में ट्वीट न करें।” वहीं पवन कल्याण नाम के एक फर्जी अकाउंट से एक यूजर ने कहा, “प्रिय उर्वशी रौतेला, ट्विटर पर मुझे आंध्र प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए धन्यवाद।”

उर्वशी रौतेला, पवन कल्याण और साईं धर्म तेज स्टारर ”ब्रो” के एक गाने में भी नजर आएंगी। फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में उर्वशी ने दोनों सितारों के साथ पोज दिया और अपने ट्विटर अकाउंट पर उनके साथ तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने पवन कल्याण को आंध्र प्रदेश का मुख्यमंत्री बता दिया।

error: Content is protected !!