Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मैगजीन के लिए इंटरव्यू के दौरान सनी लियोनी ने खुद चुना था अपना नाम, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

मैगजीन के लिए इंटरव्यू के दौरान सनी लियोनी ने खुद चुना था अपना नाम, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

एक्ट्रेस सनी लियोनी हमेशा अलग-अलग वजहों से चर्चा में रहती हैं। कुछ दिनों पहले वह पहली बार कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर नजर आईं थीं। इस फिल्म फेस्टिवल में उनकी मुख्य भूमिका वाली अनुराग कश्यप निर्देशित फिल्म ‘कैनेडी’ को काफी सराहना मिली। सनी लियोनी को ये नाम कैसे मिला, इसका खुलासा खुद एक्ट्रेस ने किया है।

सनी का जन्म कनाडा में एक भारतीय सिख परिवार में हुआ था। उनका मूल नाम करनजीत कौर वोहरा है। हाल ही में एक इंटरव्यू में सनी लियोनी ने बताया है कि उन्होंने अपना नाम कैसे चुना। सनी ने कहा, “मैं अमेरिका में थी और एक मैगजीन के लिए इंटरव्यू कर रही थी। इंटरव्यू में उन्होंने मुझसे पूछा कि आप अपना नाम क्या रखना चाहती हैं? उस समय मैं एक टैक्स और रिटायरमेंट फर्म में एक रिसेप्शनिस्ट थी। मुझे जल्दी काम पर वापस जाना था। इसलिए मैंने उन्हें पहला नाम सनी दिया और कहा, लास्ट नेम आप खुद से चूज कर सकते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “सनी मेरे भाई का निकनेम है। उनका पूरा नाम संदीप सिंह है। मेरी मां को इस बात से नफरत थी कि मैंने अपना नाम सनी रखा। वो गुस्सा हो गईं और बोलीं, ‘तमाम नामों में से तुमने ये नाम क्यों चुना?’ मैंने कहा- मेरे दिमाग में तो यही आया। फिर एक मैग्जीन ने लास्ट नेम चुना और मैंने इसे वैसे ही रखा लिया।

error: Content is protected !!