Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

‘बाल ब्रह्मचारी छुई कइसे नारी’ में अरविन्द का जबरदस्त अंदाज

‘बाल ब्रह्मचारी छुई कइसे नारी’ में अरविन्द का जबरदस्त अंदाज

-रामांटिक मूड में फिल्माया गया गाना यूट्यूब चैनल पर हुआ है रिलीज

लखनऊ, 20 जुलाई (हि.स.)। भोजपुरी के सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू और ऋचा दीक्षित भोजपुरी फिल्म ‘कलयुगी ब्रह्मचारी’ का रोमांटिक सांग ‘बाल ब्रह्मचारी छुई कइसे नारी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो में अरविंद अकेला कल्लू का जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है। वहीं एक्ट्रेस ऋचा दीक्षित अपनी रोमांटिक अदा की बिजली गिरा रही हैं। यह रोमांटिक मूड में फिल्माया गया है।

इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि अरविंद अकेला कल्लू घर में हरमोनिया बजाकर गाने का रियाज करना चाहते हैं। तभी रंभा-उर्वशी की तरह ध्यान भंग करने के लिए रोमांटिक अंदाज में ऋचा दीक्षित आती हैं और कल्लू को रिझाने की कोशिश करती हैं। वह रिझाते हुए कहती हैं कि ‘आवा ना पांजा में ए राजा जानी, भागेला कहाँ देखिके जवानी, देला टाइम गवाई मजामारी…इसके बाद ऋचा से छुटकारा पाने के लिए कल्लू अपना बचाव करते हुए कहते हैं कि ‘बाल ब्रह्मचारी छुई कइसे नारी…’ इस गाने में दोनों स्टार की रोमांटिक केमेस्ट्री बहुत ही मजेदार दिख रही है। उनके फैंस और ऑडियंस को यह गाना खूब पसंद आ रहा है। ये गाना फ़िल्म कलयुगी ब्रह्मचारी के सीन से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है, जो कि कथानक में आगे ट्विस्ट लाने का कार्य करेगा। यह सांग अरविन्द अकेला कल्लू ने गाया है और उनके स्वर में स्वर में मिलाया है सिंगर अलका झा ने।

अरविंद अकेला कल्लू स्टारर फ़िल्म ‘कलयुगी ब्रम्हचारी’ के निर्माता और निर्देशक अनिल कुमार उपाध्याय द्वारा इस फिल्म का यह गीत लिखा है गीतकार आशुतोष तिवारी ने, साजन मिश्रा ने संगीत दिया है।

काशवी आर्ट्स बैनर के तले निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म ‘कलयुगी ब्रह्मचारी’ के प्रेजेंटर राम कृष्ण उपाध्याय, कलावती उपाध्याय हैं। मुख्य कलाकार अरविंद अकेला कल्लू, ऋचा दीक्षित, मनोज टाइगर, सुकेश मिश्रा, राम मणि त्रिपाठी आदि हैं। फिल्म निर्माता और निर्देशक अनिल कुमार उपाध्याय हैं। कहानी संजय राय ने लिखा है। डीओपी आर आर प्रिंस, संगीतकार साजन बी मिश्रा, वैभव-राजू हैं।

error: Content is protected !!