Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

जोधपुर गैंगरेप मामले में दुष्कर्म के मुख्य आरोपित भाजपा के नेता ही : डोटासरा

जोधपुर गैंगरेप मामले में दुष्कर्म के मुख्य आरोपित भाजपा के नेता ही : डोटासरा

जयपुर, 20 जुलाई (हि.स.)। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के आरोपों पर गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने गहलोत सरकार की बीते साढ़े चार सालों में हासिल हुई उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने बड़ा आरोप लगाया कि जोधपुर गैंगरेप मामले में भाजपा के लोग ही शामिल है। भाजपा के नेता जोधपुर में हुए दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपित हैं। जोधपुर दुष्कर्म मामले में आरोपित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का था और उसकी रजिस्ट्रेशन की रसीद भी उनके पास है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की 25 सीटें जिताने के बावजूद सांसद कुछ नहीं कर सके और यह सभी 25 सांसद नाकारा और निकम्मे निकले।

प्रदेश कांगेस कमेटी कार्यालय में गुरुवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में सरकार की साढे चार साल की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि 2018 में जो वो सरकार ने किए उनमें से 94 फीसदी वादे पूरे हो गए हैं। जबकि 2014 और 2019 में बीजेपी सरकार की यह उपलब्धि नौ फीसदी ही है। उन्होंने इसके लिए बीजेपी के नेताओं को चुनौती भी दी। उन्होंने एक सूची भी जारी की, जिसमें उन क्षेत्रों का जिक्र किया गया, जिनमें गहलोत सरकार देश भर में नंबर एक पर है और बेहतर प्रदर्शन कर रही है। डोटासरा ने कानून व्यवस्था की स्थिति को अन्य राज्यों से बेहतर बताते हुए कहा कि यहां की पुलिस और एसीबी का ही इकबाल है कि केन्द्रीय मंत्री हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक लगाकर बैठे हैं। उन्होंने पेपरलीक मामले में वो आंकड़े भी पेश किए, जिनमें भाजपा शासित अन्य राज्यों और गहलोत सरकार में हुए पेपर लीक मामलों का जिक्र किया गया है। उन्होंने अपराध, बेरोजगारी दर पर भी तुलनात्मक आंकड़े गिनाएं। डोटासरा ने जेजेएम, कर्जमाफी, बाजरे पर एमएसपी, गोवंश की लम्पी से बीमारी पर मुआवजा, प्रदेश के विभिन्न शहरों में हुई हिंसा और सांप्रदायिक घटनाओं, जयपुर में हुए बम धमाकों के आरोपियों की गिरफ्तारी, ईआरसीपी समेत कई मुद्दों पर गहलोत सरकार का पक्ष रखा।

error: Content is protected !!