Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

शराब छोड़ने को लेकर पूजा भट्ट का बड़ा बयान

शराब छोड़ने को लेकर पूजा भट्ट का बड़ा बयान

बहुप्रतीक्षित रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ के दूसरे सीजन की धमाकेदार शुरुआत 17 जून से हो गई है। इस नए सीजन में बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर टीवी स्टार्स तक नजर आ चुके हैं। इस नए सीजन में बतौर कंटेस्टेंट बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने भी हिस्सा लिया है और हाल ही के एक एपिसोड में उन्होंने अपनी लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

पूजा भट्ट ने प्रतियोगियों के साथ बातचीत करते हुए 44 साल की उम्र में शराब की लत छोड़ने पर टिप्पणी की है। इस बारे में पूजा ने कहा, “मुझे शराब की बहुत लत थी और मैंने इसे कभी छुपाया नहीं और इसे सबके सामने स्वीकार किया। उसके बाद मैंने शराब छोड़ने का फैसला किया।” पूजा ने यह भी कमेंट किया है कि हमारा समाज शराब की लत वाली महिलाओं को किस नजर से देखता है।

उन्होंने कहा, “समाज में पुरुषों को एक तरह का लाइसेंस दिया गया है कि वे अपनी बुरी आदतों, अपनी लत के बारे में खुलकर बात करें।” महिलाओं द्वारा शराब का सेवन करना आज भी उचित नहीं माना जाता है, वे अपनी लत के बारे में खुलकर बात भी नहीं कर सकती हैं। जब मैंने शराब छोड़ने का फैसला किया, तो मैंने इसके बारे में खुलकर बात करने का फैसला किया। मैंने 44 साल की उम्र में शराब छोड़ दी थी।”

‘बिग बॉस ओटीटी’ के प्रीमियर एपिसोड में दिबांग, अजय जडेजा, सनी लियोन, पूजा भट्ट, मुकेश छाबड़ा, एमसी स्टेन जैसे सेलेब्स मौजूद थे। इस नए सीजन में महज 24 घंटे में पुनीत सुपरस्टार भी घर से बाहर हो गए। ‘बिग बॉस ओटीटी-2’ को भी सलमान खान होस्ट कर रहे हैं।

error: Content is protected !!