Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

रश्मिका मंदाना के साथ हुई 80 लाख की ठगी

रश्मिका मंदाना के साथ हुई 80 लाख की ठगी

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। उनके मैनेजर ने उनसे 80 लाख रुपये की ठगी की। ये मैनेजर रश्मिका के करियर की शुरुआत से उनके साथ काम करता था, लेकिन जैसे ही 80 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया रश्मिका ने उन्हें तुरंत नौकरी से निकाल दिया। इस बारे में अभी तक रश्मिका की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

टॉलीवुड में अपना नाम बनाने के बाद रश्मिका ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। वह जल्द ही संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘एनीमल’ में नजर आएंगी। इसमें रणबीर कपूर, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी हैं। यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी। इसके अलावा रश्मिका फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ में भी अहम भूमिका निभा रही हैं। पहले भाग में श्रीवल्ली के रूप में उनकी भूमिका को खूब सराहा गया।

फिल्मों के साथ-साथ रश्मिका अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। उनका नाम हमेशा ‘अर्जुन रेड्डी’ फेम अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ जोड़ा जाता है, लेकिन इन दोनों ने कभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

error: Content is protected !!