Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

भाजपा अध्यक्ष नड्डा आज मप्र में, चित्रकूट से करेंगे जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ

भोपाल, 03 सितंबर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज (रविवार) मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे सतना जिले के चित्रकूट से भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने दी।

अग्रवाल के अनुसार जेपी नड्डा सुबह 10ः25 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे सतना के लिए रवाना होंगे। वहां सुबह 11ः10 बजे सतना जिले के चित्रकूट में भगवान कामतानाथ के दर्शन करेंगे। दोपहर 12ः10 बजे चित्रकूट के मझगवां से भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वे इस अवसर पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा राज्य सरकार के 18 साल के कार्यकाल की उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाने और कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश करने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पांच जनआशीर्वाद यात्रा निकलेंगी। उनमें पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इस दौरान 25 सितंबर तक 10 हजार किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया जाएगा।

चित्रकूट से शुरू होने वाली यह यात्रा 19 दिन में करीब 2345 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस दौरान यह यात्रा 12 जिलों के 48 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। यात्रा का 311 स्थानों पर स्वागत होगा। यात्रा के दौरान पार्टी नेता 100 से अधिक रथ सभा एवं 44 मंचीय सभा को संबोधित करेंगे।

दूसरी जनआशीर्वाद यात्रा नीमच से शुरू होगी। रविवार को इसका शुभारंभ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। तीसरी और चौथी यात्रा का शुभारंभ केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह पांच सितम्बर को मंडला और श्योपुर से करेंगे। पांचवीं यात्रा को केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी छह सितम्बर को खंडवा से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

error: Content is protected !!