Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

बरसात से पश्चिम बंगाल बेहाल, कोलकाता पानी-पानी

कोलकाता, 03 सितंबर । पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। राजधानी कोलकाता का अधिकतर हिस्सा जलमग्न हो गया है। इस बारिश ने महानगर समेत आसपास के इलाकों में जल निकासी व्यवस्था की कलई खोल दी है। जनजीवन घरों में सिमट गया है।

कोलकाता की सड़कें तो नदियां बन गई हैं। महानगर के बड़ाबाजार, सेंट्रल एवेन्यू, खिदिरपुर, दमदम, कांकुड़गाछी, पार्क सर्कस समेत उत्तर से लेकर दक्षिण तक कोलकाता के अधिकतर हिस्सों में घुटनों से अधिक पानी भरा हुआ है। अधिकतर रूट पर ऑटो सेवा बंद है। बसें भी रेंगते हुए चल रही हैं। बच्चों का स्कूल जाना और लोगों का बाजार जाना लगभग बंद हो गया है।

पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी कोलकाता में 22.2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। कुछ समय की राहत के बाद आज सुबह से फिर बारिश शुरू हो गई है। बारिश के बावजूद गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। कोलकाता में न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम 34.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा के अलावा उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में भी बारिश हो रही है।

error: Content is protected !!