Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

आजसू प्रमुख सुदेश महतो छह सितंबर को गुरुजनों को करेंगे सम्मानित

रांची, 3 सितंबर । गूंज परिवार की ओर से सिल्ली स्टेडियम परिसर में छह सितंबर को गुरुजनों के लिए शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। आजसू प्रमुख सह सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो सम्मान समारोह में सिल्ली विधानसभा के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के शिक्षक एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। सिल्ली विधानसभा में शिक्षा को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाने के उद्देश्य से सुदेश कुमार महतो लगातार प्रयास कर रहे हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में अब तक सिल्ली में हुये ये काम

-सिल्ली के सभी 26 सरकारी हाई स्कूलों में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ

-स्टूडेंट्स एक्सप्रेस बस सेवा का शुभारंभ

-7×24 लाइब्रेरी का शुभारंभ

विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए फ्री कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी, जिसका प्रवेश परीक्षा एक दिन हो चुका है। दूसरी परीक्षा तीन सितंबर को होने वाली है।

error: Content is protected !!