Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

उदयपुर में जोशखरोश के साथ निकले ताजिये

उदयपुर, 29 जुलाई । मोहर्रम के अवसर पर उदयपुर में शनिवार को मुस्लिम समुदाय की ओर से ताजिये निकाले गए। विभिन्न मोहल्लों से निकले ताजिये विभिन्न मार्गों से होते हुए पिछोला झील किनारे स्थित लाल घाट पहुंचेंगे और वहां उन्हें ठंडा करने की रस्म निभाई जाएगी।

हजरत इमाम हुसैन की याद में मोहर्रम की दसवीं तारीख पर सुबह से शाम तक दो चरणों में निकले ताजियों के जुलूस में मुस्लिम समुदाय के अकीदतमंद शामिल हुए। लोगों ने ताजियों की जियारत कर फूल पेश किए।

शहर के विभिन्न मुस्लिम मोहल्लों से आए ताजिये दोपहर तक धानमण्डी तीज का चौक में एकत्र हुए। यहां से वे देर शाम तक भूपालवाड़ी, भड़भूजा घाटी, मोचीवाड़ा, घंटाघर, जगदीश चौक होते हुए पिछोला के लाल घाट पहुंचेंगे।

error: Content is protected !!