Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

बांग्लादेश: 24 घंटे में डेंगू से 12 मरीजों की मौत, इस वर्ष सर्वाधिक 352 लोग अबतक जान गंवा चुके हैं

ढाका, 10 अगस्त । बांग्लादेश में डेंगू की स्थिति लगातार भयावह होती जा रही है। डेंगू से इस वर्ष अबतक सर्वाधिक 352 लोगों की मौत हो चुकी है। चिकित्सा विशेषज्ञों को अगस्त और सितंबर माह में डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी का अंदेशा है।

ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक गुरुवार सुबह 8 बजे तक देश में पिछले 24 घंटे में डेंगू से 12 लोगों की मौत हो गई। इस अवधि में डेंगू से पीड़ित 2,844 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) की तरफ से मुहैया कराई गई जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में ढाका शहर में 1092 और ढाका के बाहर 1752 रोगियों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

डेंगू के नये मामलों के साथ कुल मरीजों की संख्या 75069 हो गई है। इस साल कुल मरीजों में से करीब 65 हजार को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

डीजीएचएस के मुताबिक इस साल अबतक डेंगू से 352 लोगों की मौत हुई जो साल 2000 में डेंगू का पता चलने के बाद से सबसे ज्यादा है। पिछले साल डेंगू से 281 लोगों की मौत हुई थी।

इस स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों को अंदेशा है कि अगस्त और सितंबर में यह आंकड़ा और भी खतरनाक हो सकता है। विशेषज्ञों ने संबंधित विभागों से डेंगू के खिलाफ व्यापक मुहिम शुरू किए जाने की जरूरत बताई है।

error: Content is protected !!