Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

आरबीआई ने बैंकों में लावारिस पड़ी जमा राशि के लिए उद्गम पोर्टल किया लॉन्च

नई दिल्ली, 17 अगस्त । रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने बिना दावे वाली (लावारिस) जमा राशि की खोज करने के लिए एक केंद्रीकृत वेब पोर्टल ‘उद्गम’ लॉन्च किया है।

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने गुरुवार को केंद्रीकृत वेब पोर्टल उद्गम (अनक्लेम्ड डिपॉजिट-गेटवे टू एक्सेस इंफॉर्मेशन) लॉन्च किया। इस वेब पोर्टल को जनता के उपयोग के लिए विकसित किया गया है, ताकि उन्हें एक ही स्थान पर कई बैंकों में अपनी लावारिस पड़ी जमा राशि की खोज करना और आसान हो सके।

रिजर्व बैंक द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक इस वेब पोर्टल के लॉन्च होने से उपयोगकर्ताओं को अपनी लावारिस जमा राशि और बैंक खातों की पहचान करने में मदद मिलेगी। आरबीआई ने 06 अप्रैल को विकासात्मक और नियामक नीतियों पर वक्तव्य के हिस्से के रूप में लावारिस जमा राशि की खोज के लिए एक केंद्रीकृत वेब पोर्टल के विकास की घोषणा की थी।

उद्गम वेब पोर्टल को रिजर्व बैंक सूचना प्रौद्योगिकी प्राइवेट लिमिटेड (आरईबीआईटी) और भारतीय वित्तीय प्रौद्योगिकी और संबद्ध सेवाओं (आईएफटीएएस) तथा भाग लेने वाले बैंकों ने विकसित करने में सहयोग किया है। इस वेब पोर्टल का उपयोग करने वाले फिलहाल उपलब्ध सात बैंकों स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, धनलक्ष्मी बैंक लिमिटेड, साउथ इंडियन बैंक लिमिटेड, डीबीएस बैंक इंडिया लिमिटेड और सिटी बैंक में अपनी लावारिस जमा राशि का विवरण प्राप्त करने में सक्षम होंगे। इस पोर्टल पर शेष बैंकों की खोज सुविधा चरणबद्ध तरीके से 15 अक्टूबर तक उपलब्ध कराई जाएगी।

error: Content is protected !!