Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

भूटान सीमा से पकड़ा बटाला गोलीकांड का आरोपित

भूटान सीमा से पकड़ा बटाला गोलीकांड का आरोपित

पंजाब पुलिस ने पश्चिमी बंगाल पुलिस और केंद्रीय एजेंसी के साथ मिलकर की कार्रवाई

बटाला की लकड़ मंडी में 24 जून, 2023 को दुकान में घुस कर व्यापारी की थी फायरिंग

चंडीगढ़, 7 जुलाई । पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए मुहिम के अंतर्गत पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने केंद्रीय एजेंसी और पश्चिमी बंगाल पुलिस के साथ एक साझा ऑपरेशन में बटाला गोलीकांड के मुख्य आरोपित को पश्चिमी बंगाल के अलीपुरदुआर ज़िले में भारत-भूटान बार्डर से गिरफ़्तार किया है।

पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ़्तार 21 वर्षीय युवक आपराधिक पृष्ठभूमि वाला है और वह हत्या के एक केस में ज़मानत पर रिहा था। 24 जून, 2023 को बटाला की लकड़ मंडी में राजीव महाजन, उसके भाई अनिल गुप्ता और उसके पुत्र मानव गुप्ता को दो हमलावरों ने उनकी इलैक्ट्रॉनिक्स की दुकान में घुस कर फायरिंग कर घायल कर दिया है।

डीजीपी ने बताया कि तकनीकी जानकारी और सबूतों के आधार पर काउन्टर इंटेलिजेंस, पंजाब ने दोषी व्यक्ति को पश्चिमी बंगाल के अलीपुरदुआर जिले में ट्रेस किया। उन्होंने कहा कि बटाला पुलिस ने तुरंत पश्चिमी बंगाल के लिए एक टीम रवाना की और वहां से पुलिस के साथ सम्बन्धित जानकारी भी साझी की गई। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी और पश्चिमी बंगाल पुलिस के तालमेल के साथ आरोपित को भारत- भूटान बार्डर से गिरफ़्तार किया गया है। उन्होंने सहयोग के लिए पश्चिमी बंगाल के डीजीपी का धन्यवाद भी किया।

डीजीपी ने कहा कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि सारा माड्यूल विदेश से हैंडल किया जा रहा था और गिरफ़्तार मुलजिम इस तरह के अपराध करने के लिए विदेशी हैंडलरों से फंड लेता था। एसएसपी बटाला अश्वनी गोतिआल ने बताया कि पुलिस अलग-अलग लीडज़ पर काम कर रही है और इस मामले में अन्य आरोपितों को शीघ्र पकड़ने के प्रयास चल रहे हैं।

error: Content is protected !!