Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पाकिस्तान में 4.3 और इंडोनेशिया में 5.6 तीव्रता का भूकंप

पाकिस्तान में 4.3 और इंडोनेशिया में 5.6 तीव्रता का भूकंप

इस्लामाबाद/जकार्ता, 07 जुलाई (हि.स.)। पाकिस्तान और इंडोनेशिया में आज (शुक्रवार) भूकंप के झटके महसूस किए गए। दोनों देशों में इसकी तीव्रता अलग-अलग रही। पाकिस्तान में सुबह पांच बजकर 11 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 और इंडोनेशिया में 5.6 रही।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, पाकिस्तान में इसकी गहराई 170 किलोमीटर बताई गई। भूकंप का केंद्र अक्षांश 31.22 और देशांतर 70.21 पर रहा। इससे अभी तक किसी तरह के क्षति की सूचना नहीं है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में भूकंप स्थानीय समयानुसार 00:13 बजे आया। इसका केंद्र तनिंबर द्वीप जिले से 207 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में और समुद्र तल से 131 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

error: Content is protected !!