Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

महाराष्ट्र: सियासी उथलपुथल के बीच मुख्यमंत्री शिंदे से मिले राज ठाकरे

महाराष्ट्र: सियासी उथलपुथल के बीच मुख्यमंत्री शिंदे से मिले राज ठाकरे

मुंबई, 07 जुलाई  । मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से शुक्रवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे मिले। इन दोनों नेताओं के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई लेकिन चर्चा का ब्योरा दोनों तरफ से नहीं दिया गया है।

महाराष्ट्र में चल रही राजनीतिक उथल पुथल के बीच आज राज ठाकरे मुख्यमंत्री के शासकीय आवास वर्षा बंगले पर पहुंचे थे। राज ठाकरे ने साथ मनसे नेता बाला नांदगांवकर और संदीप देशपांडे आदि थे। इसके बाद वर्षा बंगले में राज ठाकरे ने सीएम शिंदे से मुलाकात की ।

बताया जा रहा है कि इस बैठक में राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई । साथ ही राज ठाकरे ने सीएम शिंदे से वरली में बीडीडी चाल के घर की कीमतें कम करने के बारे में भी चर्चा की है। हालांकि बैठक की अधिकृत जानकारी दोनों तरफ से नहीं दी गई है। इसलिए इस बैठक को लेकर तरह-तरह के सियासी कयास लगाए जा रहे हैं।

error: Content is protected !!