Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

भीलवाड़ाः गैंगरेप व भट्टी में जिंदा जलाने के मामले चार गिरफ्तार

भीलवाड़ा, 04 अगस्त । भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से गैंगरेप, हत्या के बाद कोयले की भट्टी में उसे जिंदा जलाने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को दिनभर इस मामले को लेकर पूरे प्रदेशभर में राजनीतिक गर्मी का माहौल बना रहा। इस मामले को आज शाहपुरा में प्रर्दशन कर ज्ञापन दिया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि कोटड़ी थाना क्षेत्र के नरसिंहपुरा में आरोपियों ने वारदात को उस समय अंजाब दिया जब नाबालिग बच्ची बकरियां चराने गई थी। इस मामले ने सभी को झकझोर के रख दिया। पुलिस ने भले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हो लेकिन इस मामले का पूरी तरह खुलासा नहीं किया है।

भीलवाड़ा के एसपी आदर्श सिद्धू ने बताया की मामले में कान्हा पुत्र रंगलाल उम्र 21 निवासी बालाजी मंदिर के पास तस्वारिया थाना शाहपुरा जिला भीलवाडा, कालु पुत्र रंगलाल उम्र 25 निवासी बालाजी मंदिर के पास तस्वारिया थाना शाहपुरा जिला भीलवाडा, संजय पुत्र प्रभु उम्र 20 निवासी पालसा थाना शाहपुरा जिला भीलवाड़ा और पप्पु पुत्र अमरनाथ उर्फ अमरा उम्र 35 निवासी अरवड थाना फुलिया कलॉ जिला भीलवाडा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर जांच पड़ताल कर रही है ।

पुलिस अधीक्षक आदर्श सिंधू ने बताया कि 3 अगस्त को पुलिस थाना कोटडी पर सूचना मिली कि घर से बकरियां चराने गईं नाबालिग लड़की शाम तक वापस नहीं लौटी। इस पर लड़की की तलाश की गई। इस दौरान गांव वालों को खेतों में लापता लड़की की चप्पल मिली। जिससे वहीं पास में बसे डेरे के लोगों पर शंका हुई। डेरे के नजदीकी कोयले की भट्टियों को चेक करने पर लापता बच्ची का पहना हुआ सामान मिला।

error: Content is protected !!