Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पुणे एयरपोर्ट को वृद्धा ने बम से उड़ाने की धमकी दी

मुंबई, 04 अगस्त । पुणे एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह एक वृद्धा ने विमानतल को बम से उड़ाने की धमकी दी। इसके बाद महिला की तलाशी ली गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के अनुसार नीता प्रकाश कपलानी (72 ) दिल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट पर आई थीं। उनकी सुरक्षा जांच की जा रही थी। इस दौरान नीता ने कहा जांच से क्या होगा। उसके पास एक बम इस तरफ और चार बम दूसरी तरफ हैं। यह बम फूटेगा और पूरा एयरपोर्ट उड़ जाएगा।

पुलिस का कहना है कि इसकी जानकारी तत्काल वरिष्ठ स्तर पर दी गई। इसके बाद महिला की जांच की गई, लेकिन उसके पास कोई बम नहीं मिला। महिला ने पुलिस को बताया कि जांच की वजह से देरी हो रही थी, इस वजह से उसने यह बात कही। पुणे विमानतल पुलिस ने महिला के विरुद्ध मामला दर्ज कर नोटिस जारी किया है।

error: Content is protected !!