Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दुनियाभर के युवाओं के लिए यूथ आइकॉन: मुख्यमंत्री

गांधीनगर, 4 अगस्त । मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने शुक्रवार को इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया, उद्गम स्कूल फ़ॉर चिल्ड्रन तथा एईसीसी के संयुक्त उपक्रम से आयोजित युवा संसद (यूथ पार्लियामेंट) के पांचवें संस्करण का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दुनियाभर के युवाओं के लिए यूथ आइकॉन बने हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री से शुरू कर आज देश के प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी ने दुनियाभर में भारत का गौरव बढ़ाया है तथा विश्व के समक्ष भारतीयों की नई पहचान प्रस्तुत की है। पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में आज हम सब साथ मिल कर नए भारत के निर्माण और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के मंत्र को साकार करने की दिशा में गतिपूर्वक आगे बढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हमने राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया है। आज स्वच्छता के प्रति लोगों में अनेक गुना जागरुकता आई है और लोग स्वयं ही स्वच्छता के आग्रही बने हैं। पटेल ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप से दो देशों के बीच युद्ध रुकवा कर भी हम हमारे विद्यार्थियों को विदेश से सुरक्षित स्वदेश ला सके हैं। प्रधानमंत्री के कार्यक्षम नेतृत्व के कारण आज आम जनता में राजनेताओं की छवि बदली है।

डिजिटल के क्षेत्र में तेजी से विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज 5G के युग में डिजिटल क्षेत्र में भी हम बहुत तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं। आज छोटे दुकानदार सहित प्रत्येक उद्योग-व्यवसाय क्षेत्र ने यूपीआई तथा डिजिटल पेमेंट को सहजता से स्वीकार्य कर लिया है। उन्होंने कहा कि आज सेमीकंडक्टर चिप सेक्टर भी देश में नये आयाम हासिल करने की ओर आगे बढ़ रहा है। यह हमारा सौभाग्य है कि इसका सर्वप्रथम उत्पादन भी गुजरात में होने वाला है।

युवा संसद कार्यक्रम के विषय में उन्होंने कहा कि आज जब हम आज़ादी का अमृत महोत्सव मना कर अमृतकाल में प्रवेश कर रहे हैं, तब आने वाले समय में देश का विकास तथा देश का गौरव युवाओं के हाथ में है। उन्होंने कहा कि युवा संसद जैसे कार्यक्रमों से देश एवं राज्य के युवा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक से अधिक सहभागी होंगे और लोकतंत्र व उसके मूल्यों के जतन के प्रति जागृत बनेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन दिन चलने वाली यूथ पार्लियामेंट में भाग लेने वाले विद्यार्थी अनेक विषयों पर रुचिपूर्ण चर्चा करेंगे तथा मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे, जो बहुत ही प्रभावशाली बात है। उन्होंने आयोजकों से इस युवा संसद के परिणामों तथा प्रश्नों को सरकार तक पहुंचाने की अपील की तथा कहा कि आवश्यक मुद्दों पर सरकार की ओर से सहयोग प्रदान किया जाएगा।

पुडुचेरी की पूर्व उप राज्यपाल डॉ. किरण बेदी ने उपस्थित विद्यार्थियों व अभिभावकों के साथ संवाद कर उनके कई प्रश्नों के उत्तर दिए तथा कई सामाजिक, शैक्षणिक एवं पारिवारिक मुद्दों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि इस तीन दिवसीय युवा संसद का उपक्रम भारतीय संसद एवं लोकतांत्रिक संस्थानों का शैक्षणिक अनुकरण है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों, वर्तमान परिप्रेक्ष्यों, राष्ट्रीय मुद्दों और उनकी समझ के बारे में शिक्षित करना है। इसके अलावा, युवा संसद जैसे कार्यक्रम युवाओं में नेतृत्व भावना को प्रज्ज्वलित कर राजनीतिक एवं लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में उनकी संवेदनशीलता, जागरुकता तथा समावेशिता बढ़ाने में सहायक बनती है।

इस अवसर पर उद्गम स्कूल फ़ॉर चिल्ड्रन, इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया, यूथ पार्लियामेंट के सदस्य, शिक्षक, ट्रस्टी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!