Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए होंगे प्रयास: अनुराग वर्मा

भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए होंगे प्रयास: अनुराग वर्मा

– मुख्य सचिव ने भगत सिंह के पैतृक गांव में श्रद्धा के फूल भेंट किए

चंडीगढ़, 02 जुलाई )। पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के दूरदर्शी नेतृत्व में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए हर संभव प्रयत्न किये जाएंगे।

भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में श्रद्धासमुन अर्पित करने पहुंचे मुख्य सचिव ने कहा कि उनका हर कार्य शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के आदर्शों से प्रेरणा लेकर ही शुरू होगा। उन्होंने कहा कि धन्य है यह धरती जिसने शहीद-ए- आज़म सरदार भगत सिंह जैसे महान योद्धाओं को जन्म दिया। वर्मा ने कहा कि वह खुशकिस्मत हैं कि उनको इस पवित्र धरती पर जाकर श्रद्धांजलि भेंट करने का मौका प्राप्त हुआ है, जिन्होंने अपनी जान की बाज़ी लगाकर राष्ट्रीय आज़ादी संघर्ष में महान गाथा लिखी।

वर्मा ने कहा कि वह राज्य सरकार की जन हितैषी और विकास समर्थकी नीतियों को उचित ढंग के साथ लागू करके शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि चाहे महान शहीद के बहुत से सपने पूरे हो चुके हैं परन्तु अभी भी कई सपने बाकाया हैं, जो जल्द ही साकार कर दिए जाएंगे।

मुख्य सचिव ने कहा कि शहीद भगत सिंह की छोटी उम्र हुई शहादत ने नौजवानों को राष्ट्रीय आज़ादी संघर्ष में शामिल होने के लिए प्रेरित किया, जिससे देश आज़ाद फिजा में सांस लेने के योग्य बन सका। उन्होंने कहा कि शहीद-ए-आज़म लाखों नौजवानों के लिए देश की निःस्वार्थ सेवा करने के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। वर्मा ने यह भी कहा कि विकसित और खुशहाल भारत की सृजना करने के लिए राज्य के नौजवानों को शहीद के नक्शे-कदमों पर चलने की ज़रूरत है। इससे पहले मुख्य सचिव ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह और उनके पिता स्वर्गीय एस. किशन सिंह की समाधि पर जाकर श्रद्धांजलि भी भेंट की।

error: Content is protected !!