Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पाकिस्तानी कनेक्शन काे लेकर एनआईए ने बरेली में मारा छापा

पाकिस्तानी कनेक्शन काे लेकर एनआईए ने बरेली में मारा छापा

– एनआईए ने तौहीद नाम के पेंटर से की पूछताछ, मोबाइल को कब्जे में लिया

बरेली, 02 जुलाई  । राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने रविवार को बरेली जिले के कस्बा आंवला में रहने वाले पेंटर के घर पर छापेमारी की। आरोप है कि पेंटर पाकिस्तान के नंबर से काफी दिनों से बातचीत कर रहा है। एनआईए ने पेंटर के मोबाइल को कब्जे में लिया है।

लखनऊ मुख्यालय से एनआईए की एक टीम ने रविवार की सुबह पांच बजे बरेली में आंवला के ग्वालटोली पक्का कटरा निवासी पेंटर तौहीद के घर पर छापेमारी की है। इस दौरान स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। किसी को भी घर से बाहर जाने नहीं दिया गया। टीम ने युवक और उसके परिवार से करीब पांच घंटे के अधिक समय तक पूछताछ की।

पता चला है कि दो साल पहले वह सऊदी अरब में पेंटिंग का काम करने गया था। तबीयत खराब होने पर कुछ दिन पहले ही घर लौटा है। तब से वह एक पाकिस्तानी नंबर से बात कर रहा था, जिसे ट्रैस किया गया। तौहीक का पाकिस्तानी कनेक्शन और उसके खाते में पाकिस्तान से रकम भेजने की बात सामने आ रही है। इसकी सत्यता कहां तक है, इसके लिए एनआईए तौहीद के मोबाइल, बैंक से संबंधित दस्तावेज व अन्य समान अपने साथ लेकर गई है। इस दौरान एनआईए की टीम ने यहां की मीडिया से दूरी बनाये रखी। एनआईए की इस कार्रवाई को लेकर मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वहीं, तौहीद पर गिरफ्तारी की भी तलवार लटक रही है।

error: Content is protected !!