Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

दरबार साहिब लंगर की जूठन व सूखी रोटियों में एक करोड़ का घोटाला, दो कर्मचारी निलंबित

दरबार साहिब लंगर की जूठन व सूखी रोटियों में एक करोड़ का घोटाला, दो कर्मचारी निलंबित

– फ्लाइंग टीम की जांच में मैनेजर, स्टोरकीपर, सुपरवाइजर, इंस्पेक्टर समेत 18 लोग जिम्मेदार ठहराए गए

चंडीगढ़, 02 जुलाई (हि.स.)। विश्व के सबसे बड़े लंगर में जूठन व सूखी रोटियों का घोटाला सामने आया है। अमृतसर स्थित हरिमंदिर साहिब में हुए इस घोटाले के बाद एसजीपीसी ने रविवार को जांच बिठाकर दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। यह पहला मौका है जब दरबार साहिब में चलने वाले लंगर की जूठन व बचत में घोटाला सामने आया है।

दरबार साहिब में 24 घंटे लंगर चलता है। यहां रोजाना औसतन एक लाख से अधिक लोगों के लिए खाना बनता है। लंगर में सूखी रोटियों, जूठन, चोकर रूला, चढ़ावे के माह और चावल आदि भी बचते हैं, जिसकी बकायदा नीलामी की जाती है। एक अप्रैल, 2019 से दिसंबर, 2022 के बीच हुई नीलामी और बिक्री की हुई जांच में सबसे पहले 25 लाख का घोटाला सामने आया, जो बाद में 65 लाख तक पहुंच गया।

एसजीपीसी ने जब अपने स्तर पर जांच शुरू की, तो यह घोटाला एक करोड़ को पार कर गया। एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि लंगर में हुई प्रशासनिक अनियमितताओं का सच पारदर्शी तरीके से संगत के सामने रखा जाएगा। जांच पता चला कि नीलामी के बाद जो पैसा जमा होना चाहिए था, वे जमा ही नहीं करवाया गया।

फ्लाइंग विभाग की तरफ से आरोपी ठहराए गए दो स्टोरकीपरों से लाखों रुपये वसूलने का आदेश दिया है। दोनों स्टोरकीपर अगर पैसे जमा नहीं करवाते तो हेराफेरी के वाउचरों पर जिन मैनेजरों के साइन हैं, उन्हें पैसे जवा करवाने होंगे। फ्लाइंग टीम की तरफ से की गई जांच में करीब 18 लोग जिम्मेदार ठहराए गए हैं, जिनमें मैनेजर, स्टोरकीपर, सुपरवाइजर, इंस्पेक्टर आदि हैं।

error: Content is protected !!