
मथुरा, 02 सितम्बर । श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर इस बार नगर निगम द्वारा बांकेबिहारी मंदिर जाने वाले रास्तों पर आधा दर्जन स्थानों पर एलईडी लगाने का निर्णय शनिवार पर्यटक सुविधा केन्द्र पर आयोजित बैठक के दौरान नगरायुक्त अनुनय झां ने लिया है। उन्होंने बताया कि इस बार वृंदावन भूमि को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा, जिसके लिए जगह जगह रंग बिरंगी रोशनी से सजावट की जाएगी तथा बांकेबिहारी तक पहुंचने वाले रास्ते में कान्हा की लीलाओं का चित्रण होगा।
उन्होंने बताया कि बांकेबिहारी मंदिर की मंगला आरती के लाइव दर्शन के लिए विद्यापीठ चौराहा, हरिनिकुंज, जुगल घाट, स्नेही बिहारी मंदिर, जादौन पार्किंग, रमनरेती, पुलिस चौकी, कालीदह पर एलईडी स्क्रीन लगाने के निर्देश अधीनस्थों को दिए गए है। उन्होंने बताया कि बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि सात सितम्बर को कान्हा पशु आश्रय में गौ पूजा की जाएगी जिसके लिए संतों और सामाजिक व्यक्तियों को बुलाया जाएगा।

