Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

बांग्लादेश में आम चुनाव की तारीख की घोषणा

ढाका, 16 नवंबर । बांग्लादेश के मुख्य चुनाव आयुक्त काजी हबीबुल अवल ने बुधवार को देश में आम चुनाव की घोषणा कर दी है। देश में सात जनवरी को मतदान कराया जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ने राष्ट्र के नाम संबोधन में 12वें आम चुनाव की तारीखों की घोषणा की, जिसका सीधा प्रसारण किया गया।

बांग्लादेश के इतिहास में यह इस तरह की पहली घोषणा थी। आम चुनाव की घोषणा ऐसे समय की गई है, जब विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और उसके सहयोगी दल पारदर्शी चुनाव कराने के लिए निर्दलीय अंतरिम सरकार की मांग करते हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

हालांकि, सत्तारूढ़ अवामी लीग ने इस मांग को खारिज कर दिया है और कहा है कि चुनाव प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार के तहत ही होंगे। चुनाव की घोषणा से पहले बांग्लादेशी अधिकारियों ने बुधवार को राजधानी ढाका और अन्य प्रमुख शहरों की सुरक्षा बढ़ा दी।

अगले वर्ष जनवरी में बांग्लादेश में होने वाले आम चुनाव में हसीना ने जीत का भरोसा जताया है। 2009 में दूसरी बार प्रधानमंत्री बनीं 76 वर्षीय शेख हसीना विश्व की सबसे ज्यादा समय तक किसी देश की सरकार चलाने वाली महिला हैं। इससे पहले वह 1996 से 2001 तक सत्ता में रहीं।

error: Content is protected !!