Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

यूक्रेन का खेरसॉन के पास नीपर नदी के पूर्वी किनारे पर मजबूत उपस्थिति का दावा

कीव, 16 नवंबर । यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध को शुरू हुए डेढ़ साल से अधिक होने के बाद भी जारी है। ताजा घटनाक्रम में यूक्रेन के एक शीर्ष अधिकारी ने दावा किया कि उसके सैनिकों ने खेरसॉन के नजदीक नीपर नदी के पूर्वी तट पर अपनी उपस्थिति मजबूत कर ली है। उन्होंने कहा कि यह बढ़त युद्ध में रूस की सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक अवरोधों को तोड़ने में महत्वपूर्ण है।

राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख एंद्रिए येरमक ने विस्तृत जानकारी नहीं दी लेकिन पुष्टि की कि इस घटनाक्रम की चर्चा गत एक महीने से सैन्य मंच पर विस्तृत पैमाने से हो रही थी।

वाशिंगटन के रूढ़ीवादी थिंक टैंक हडसन इंस्टीट्यूट में सोमवार को अपने संबोधन में येरमक ने कहा कि तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद यूक्रेन की सेना ने नीपर नदी के पूर्वी तट पर अपने कब्जे को मजबूत कर लिया है।

रूसी सेनाओं ने नवंबर 2022 में खेरसॉन शहर और आसपास के इलाके को खाली कर दिया था लेकिन उनके पास जिस एकमात्र इलाके पर कब्जा है वह नीपर नदी का पश्चिमी तट है। यह नदी युद्धक्षेत्र के प्राकृतिक विभाजक के तौर पर काम कर रही है। यह यूक्रेन के सैनिकों को खेरसॉन में आगे बढ़ने और रूस के कब्जे वाले क्रीमिया प्रायद्वीप तक बढ़ने से रोकती है।

इस संबंध में रूस की तरफ से किसी भी तरह की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

error: Content is protected !!