Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

बिग बैश लीग से हटे इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक

मेलबर्न, 16 नवंबर । इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने अपनी बढ़ी हुई अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के कारण बिग बैश लीग (बीबीएल) से अपना नाम वापस ले लिया है, वह विदेशी ड्राफ्ट में मेलबर्न स्टार्स के लिए दूसरी पसंद थे।

स्टार्स ने ब्रूक को यह जानते हुए लिया था कि इंग्लैंड के भारत के टेस्ट दौरे के कारण वह टूर्नामेंट के अंत में अनुपलब्ध रहेंगे, लेकिन फिर उन्हें दिसंबर में कैरेबियाई दौरे के लिए इंग्लैंड के टी20ई और वनडे टीम में शामिल कर लिया गया।

उन्हें उम्मीद थी कि वह उन दो प्रतिबद्धताओं के बीच सात मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे लेकिन ब्रूककार्यभार के कारण टूर्नामेंट से हट गए हैं।

मेलबर्न स्टार्स के महाप्रबंधक ब्लेयर क्राउच ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “स्वाभाविक रूप से हम निराश हैं कि हैरी ने बीबीएल से नाम वापस ले लिया है, लेकिन हम उनके बढ़ते कार्यभार के कारण उनके फैसले को समझते हैं।”

यह देखते हुए कि हैरी शुरुआती 3 मैचों में नहीं खेल पाएंगे, क्लब ने पहले ही उस अवधि के लिए एक प्रतिस्थापन खिलाड़ी के साथ करार कर लिया था।

क्राउच ने कहा,”वर्तमान में कोचिंग स्टाफ और सूची प्रबंधन टीम टूर्नामेंट के शेष भाग के लिए विकल्पों पर चर्चा कर रही है और हम उन करारों को अंतिम रूप देने के बाद उनकी घोषणा करने के लिए उत्सुक हैं।”

बता दें कि यह लगातार दूसरा साल है जब विदेशी ड्राफ्ट में शीर्ष दो खिलाड़ियों में से एक ने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है, पिछले साल लियाम लिविंगस्टोन ने अपना नाम वापस लिया था, उन्हें विदेशी ड्राफ्ट के तौर पर मेलबर्न रेनेगेड्स ने टीम में शामिल किया था।

हैरी के अलावा पर्थ स्कॉर्चर्स द्वारा चुने गए जैक क्रॉली को इंग्लैंड की वनडे टीम में शामिल किया गया है, जबकि सिडनी सिक्सर्स द्वारा चुने गए रेहान अहमद को वनडे और टी20 दोनों टीमों में शामिल किया गया है, यह दौरा 4 दिसंबर से 21 दिसंबर तक चलेगा। जनवरी में भारत के लिए इंग्लैंड की टेस्ट टीम में भी शामिल होने की संभावना है। बीबीएल 7 दिसंबर से शुरू होकर 24 जनवरी को खत्म होगा।

error: Content is protected !!