
बलरामपुर/उत्तर प्रदेश,15 दिसंबर | सड़क दुर्घटनाओं के मामले दिन प्रतिदिन सामने आते रहते हैं।ऐसी ही एक घटना सुबह 5:30 करीब की है जब नेशनल हाईवे 730 पर 36 यात्रियों से भरी हुई एक वर्ष हादसे का शिकार हो गई,बस नेशनल हाईवे पर चल रही थी तथा यह पुल पर आते ही अपना नियंत्रण खो बैठी और यह पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गई।
हादसा सुबह 5:30 बजे हुआ जब अचानक तेज रफ्तार में चल रही बस पुल के पास आकर पल की रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे गिर गई 36 लोगों को लेकर यह बस नेशनल हाईवे 730 पर चल रही थी। आपको बता दें कि बस के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है वहीं अभी राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।
संतोष कुमार थे वाहन चालक
हादसे के तुरंत बाद ही लोगों को बचाने का कार्य आरंभ कर दिया गया है।बस के आसपास वहां के स्थानीय लोगों के अलावा अन्य भीड़ भी जुट गई घायलों को जिला मेमोरियल अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपार में इलाज के लिए पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में संतोष कुमार सैनी जो की बस के वाहन चालक थे,उन्हें गंभीर चोटें आई हैं,तथा उनकी हालत गंभीर है वहीं कंडक्टर सूरज को भी गंभीर चोटें आई हैं,जानकारी है कि सूरज मऊ का रहने वाला है।
सुबह वाहन चलाते समय रखें ध्यान
हम देख रहे हैं कि दिन प्रतिदिन वाहनों की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं,ऐसे समय में हमें सावधानी बरतनी चाहिए। हमें ध्यान रखना चाहिए कि हम अपने वाहन की गति पर नियंत्रण रखें तथा क्रॉसिंग एरिया तथा अत्यधिक भीड़भाड़ वाले इलाके में सावधानी बरते तथा कभी भी शराब पीकर वाहन नहीं चलना चाहिए।और सुबह के समय हमें ध्यान रखना चाहिए क्योंकि सुबह के समय आंखें उनीदी होती हैं,नींद पूरी नहीं हुई होती है।जिससे वाहन चालक के ध्यान भटकने की संभावना बढ़ जाती है,संभावना है कि बलरामपुर में सुबह के समय हुए इस घटना का एक कारण सुबह के समय ड्राइव करना भी हो सकता है।
(अमित चौबे अनमोल)

