Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

बलिया में परिषदीय विद्यालय के छात्रों को शिक्षकों ने बेरहमी से पीटा, आरोपित शिक्षक सस्पेंड

बलिया, 16 अगस्त । शिक्षा क्षेत्र मनियर के उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव में बुधवार को अध्यापकों द्वारा छात्रों की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो के सामने आते ही बीएसए मनीष कुमार सिंह ने प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत दो शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है।

आरोप है कि उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव में पढ़ने वाले कक्षा सात के छात्र अर्जुन राजभर (13) पुत्र शिवजी राजभर व अमरजीत राजभर (12) पुत्र टुनटुन राजभर को प्रभारी प्रधानाध्यापक श्रीभगवान राम, सहायक अध्यापक वीरेन्द्र कुमार तथा अनुदेशक संतोष कुमार ने बुधवार की सुबह बेरहमी से पीटा। तीनों बच्चे गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन शिक्षक पीटते रहे। बीच-बचाव करने आई एक महिला शिक्षक को भी शिक्षकों ने अपशब्द की बौछार कर खदेड़ दिया। शिक्षकों की पिटाई से चीखते-चिल्लाते बच्चों की आवाज सुन आस-पास के लोग जुट गये। छात्र को शिक्षक द्वारा बेरहमी से पीटे जाने की निन्दा करते हुए लोगों ने विरोध करना शुरू किया, तब तक बच्चों के परिजन और ग्रामीण पहुंच गये।

ग्रामीणों का तेवर देख शिक्षक एक कमरे में कैद हो गये और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस किसी तरह से बीच बचाव व कारवाई का भरोसा देकर दो शिक्षकों को रूम से बाहर निकालकर थाने ले गयी। वहीं, सूचना पर पहुंचे खण्ड शिक्षा अधिकारी पवन कुमार सिंह ने कुछ शिक्षकों और ग्रामीणों का बयान दर्ज करने के साथ ही दोनों शिक्षकों व अनुदेशक के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की।

खण्ड शिक्षा अधिकारी मनियर की संस्तुति पर बीएसए मनीष कुमार सिंह ने तत्काल प्रभाव से प्रभारी प्रधानाध्यापक श्रीभगवान राम व सहायक अध्यापक वीरेन्द्र कुमार को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, अनुदेशक संतोष कुमार पर विभागीय कार्रवाई के संकेत दिये हैं।

error: Content is protected !!