Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मप्रः सतना में पांच वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी, हालत गंभीर

सतना, 16 अगस्त । मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक मासूम के साथ दरिंदगी के मामला सामने आया है। यहां बलात्कार के मामले में जेल से सजा काटकर आए आरोपित ने बुधवार देर शाम एक पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित बालिका को गंभीर हालत में रीवा के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, वहीं पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपित बुधवार देर शाम बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। कुछ देर बाद वह बच्ची को लहूलुहान हालत में गोद में उठाकर ले जाता दिखा। इसके बाद क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपित को बच्ची के साथ पकड़कर थाने ले आई। थाने पहुंचने के बाद बेहोश हो गई। उसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रीवा भेज दिया।

बताया जा रहा है कि पीड़ित बच्ची अपनी दादी के साथ नगर के फुटपाथ पर रहती है और वे भीख मांगकर अपना गुजारा करते हैं। वहीं आरोपित का नाम राकेश वर्मा (35) निवासी जीवन ज्योति कॉलोनी सतना बताया गया है। वह हाल ही में दुष्कर्म के एक मामले में जेल से सजा काटकर बाहर आया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!