Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

गिरिडीह में दो और तीन नवंबर को श्री बागेश्वर बाबा का लगेगा दिव्य दरबार

गिरिडीह, 30 अगस्त। जिले के प्राचीन दुखिया महादेव मंदिर में दो और तीन नवंबर को श्री बागेश्वर धाम सरकार का दिव्य दरबार लगेगा। भक्तों के बीच सनातन धर्म का प्रचार करने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा पहुंचेंगे। दो नवंबर की शाम को मंदिर प्रांगण स्थित मैदान में भजन संध्या का आयोजन होगा। वहीं, तीन नवंबर की सुबह दिव्य दरबार लगाया जायेगा।

यह जानकारी गिरिडीह मानव सेवा संस्थान फाउंडेशन के संरक्षक विनोद सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि दिव्य दरबार को लेकर बागेश्वर बाबा दो नवंबर को रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे हेलीकॉप्टर के जरिये गिरिडीह एयरपोर्ट रवाना होंगे। दिव्य दरबार में करीब 10 से 15 लाख लोगों के लिए व्यवस्था की जायेगी। दो दिवसीय दिव्य दरबार के बाद बागेश्वर बाबा देवघर में बैद्यनाथ धाम और तपोवन मंदिर का दर्शन करेंगे।

विनोद सिन्हा ने बताया कि दिव्य दरबार का आयोजन सांसद सह भोजपुरी गायक मनोज तिवारी के सहयोग से होगा। उनके आग्रह पर ही बागेश्वर बाबा गिरिडीह पहुंचेंगे। दो दिवसीय दिव्य दरबार के दौरान भजन संध्या में मनोज तिवारी और पार्श्व गायिका प्रिया मल्लिक अपनी प्रस्तुति देंगे। गिरिडीह का दिव्य दरबार दूसरा संयोग होगा, जहां बाबा से रूबरू होने का मौका मिलेगा।

error: Content is protected !!