Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

कीमतों में कटौती के बाद घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की नई दरें लागू, 200 रुपये हुआ सस्ता

नई दिल्ली, 30 अगस्त । रक्षाबंधन के अवसर पर केंद्र सरकार ने बड़ी राहत देते हुए रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये की कटौती का ऐलान किया जो बुधवार से लागू हो गया।

घरेलू रसोई गैस के दाम में कटौती के बाद राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत 1103 रुपये से घटकर अब 903 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में इसकी कीमत 1102 रुपये की जगह 902 रुपये, कोलकाता में 1129 रुपये की बजाय 929 रुपये, चेन्नई में 1118 रुपये की जगह 918 रुपये, भोपाल में 908 रुपये और जयपुर में 906 रुपये हो गई है।

दरअसल, केंद्र सरकार ने मंगलवार को घरेलू रसोई गैस (14.2 किलोग्राम) सिलेंडर के दाम में 200 रुपये की कटौती का ऐलान किया था। एलपीजी सिलेंडर के दाम में की गई कटौती देशभर में लागू हो गई है। सरकार के इस फैसले से लगभग 30 करोड़ ग्राहकों को फायदा होगा। इसके अलावा उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 200 रुपये की सब्सिडी को बढ़ाकर 400 रुपये कर दिया गया है। उज्ज्वला के लाभार्थियों को अब एलपीजी सिलेंडर करीब 700 रुपये में मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाला एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम मार्च, 2023 में 50 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया था। इसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत बढ़कर 1103 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई थी। इससे पहले 6 जुलाई, 2022 को इसकी कीमतें 50 रुपये बढ़ाई गई थी। जून 2020 से एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं मिल रही है। दिल्ली में जून 2020 में बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 593 रुपये में मिलता था, जो नई कीमत के बाद अब 903 रुपये का हो गया है।

error: Content is protected !!