
चंडीगढ़ 30 अगस्त। आज एक फेसबुक पोस्ट के अनुसार पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जो पोस्ट शेयर की है उसके कुछ अंश :- जानकारी के अनुसार पटवारी… कानूनगो.. रिश्वतखोरी के मामले में पकड़े गए अपने एक साथी के पक्ष में… और डीसी कार्यालय के कर्मचारी अपनी व्यक्तिगत मांगों को लेकर आने वाले दिनों में कलम-बंद हड़ताल पर जाएंगे। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि कलम-छोड हड़ताल करो, लेकिन बाद में सरकार तय करेगी कि कलम को फिर हाथों में देना है या नहीं। हमारे पास बहुत सारे शिक्षित बेरोजगार लोग हैं जो आपकी कलम लेने के लिए तैयार हैं। पंजाब के लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।

