Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के 46 एनडीए सांसदों के साथ बैठक

नई दिल्ली, 09 अगस्त । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार देर शाम पार्लियामेंट एनेक्सी भवन में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के 46 एनडीए सांसदों के साथ बैठक की। बैठक में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, नरेंद्र सिंह तोमर मौजूद रहे। इस बैठक में बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय, लाल सिंह आर्य और सरोज पांडे भी शामिल हुई।

सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आम चुनाव 2024 से पहले सेमिफाइनल कहे जाने वाले मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों के चुनाव पर जोर दिया। उन्होंने सांसदों को जीत का मंत्र देते हुए जनता के बीच जाकर केन्द्र की योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने को कहा। उन्होंने सांसदों को ज्यादा से ज्यादा जनसंपर्क करने को कहा। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने इस बैठक में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर मिशन 2024 की राह को आसान बनाने पर जोर दिया।

error: Content is protected !!