Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

अनुच्छेद 370 को निरस्त करना केन्द्र सरकार की बड़ी उपलब्धि: जितेन्द्र सिंह

नई दिल्ली, 5 अगस्त । केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। जम्मू-कश्मीर के लोगों को खुशी का मौका दिया, घाटी में विकास के रास्ते खुले।

शनिवार को जम्मू एवं कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के चार साल पूरे होने पर पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले नौ सालों में देश में बहुत सारे बदलाव हुए हैं लेकिन सबसे बड़ा बदलाव युवाओं के बीच देखा गया है, जहां उनकी आकांक्षाओं को एक रूपरेखा मिली। जम्मू-कश्मीर के युवा को भरोसा है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा विशेष रूप से कांग्रेस द्वारा अनुच्छेद 370 के बारे में एक तरह का मिथक बनाने का प्रयास किया गया था। प्रधानमंत्री मोदी ने न केवल संविधान और लोकतांत्रिक कामकाज की एक विसंगति को ठीक किया बल्कि उन्होंने यह भी साबित कर दिया कि वास्तव में भारत के लोग इसी का इंतजार कर रहे थे। मुझे लगता है कि यह देश के साथ जम्मू और कश्मीर के लिए एक बड़ा फैसला था।

error: Content is protected !!