Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

शाह ने ओडिशा में आपदा प्रबंधन और वामपंथी उग्रवाद को लेकर की बैठक

भुवनेश्वर/ नई दिल्ली, 05 अगस्त । केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को भुवनेश्वर में एक बैठक में ओडिशा में आपदा प्रबंधन और वामपंथी उग्रवाद को लेकर समीक्षा बैठक की। इस बैठक में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सहित केंद्रीय गृह सचिव और गृह मंत्रालय तथा राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

इस दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने आपदा प्रबंधन के लिए राज्य की ओर से की गई तैयारियों की सराहना की। उन्होंने सलाह दी कि राज्य में आपदा मित्रों और आपदा वॉरियर्स को बहु-आपदा ट्रेनिंग दी जानी चाहिए। गृह मंत्री ने बैठक के दौरान सुझाव दिया कि राज्य में होम गार्ड स्वयंसेवकों को मजबूत किया जाना चाहिए और उन्हें आपदा प्रतिक्रिया संबंधी प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। इसके अलावा राज्य में स्थापित बहुउद्देश्यीय चक्रवात आश्रयों के रखरखाव को सुनिश्चित करने के लिए बजट मद में से नियमित रूप से धन उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

केंद्रीय गृह मंत्री ने वामपंथी उग्रवाद को लेकर राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने राज्य सरकार को वामपंथी उग्रवाद समाप्त करने के लिए केंद्रीय बलों के समर्थन का आश्वासन दिया। शाह ने वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सड़क और संचार नेटवर्क को मजबूत करने, विशेष रूप से सभी गांवों को इंटरनेट से जोड़ने में, हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

error: Content is protected !!